चाईबासा, मार्च 8 -- चाईबासा। आमला टोला स्थित शालिग्राम रूंगटा के घर चोरी का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। घटना शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे रुंगटा गैरेज से पाईप के सहारे शालिग्राम रुंगटा के आवास की छत पर चढ़ गया। चढ़ने के क्रम में खिड़की में लगे कांच के टूटने की आवाज से घर के लोग बाहर निकल आए, देखा कि एक युवक पाइप के सहारे घर में घुसने का प्रयास कर रहा है। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं छत पर चढ़े युवक ने छत पर रखे ईट, पाईप आदि नीचे खड़े लोगों पर फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में लोगों ने घेर कर उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...