बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- नगर पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी के लाखों रुपये बरामद किए हैं। इसके साथ ही आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी और तमंचा-कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है। मंगलवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि 2 अप्रैल को नगर क्षेत्र से एक व्यक्ति भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकालकर लौट रहा था। रास्ते में पीड़ित व्यक्ति एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए रूका और उसने रुपयों से भरा बैग रख दिया। उसी दौरान आरोपी व्यक्ति द्वारा बैग चुरा लिया गया। पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मंगलवार सुबह नगर पुलिस और स्वाट टीम ने एक सूचना के आधार पर पुरानी जेल के गेट के पास से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.