कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ में शुक्रवार शाम को उस समय सनसनी फैल गई, जब किसी ने फोन कर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। डायल-112 पर फोन करने वाले न कहा कि स्टेशन को ताल तलैया बना देंगे। कंट्रोल रूम ने आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी को 5:40 बजे बताया गया। इसके बाद डीसीपी सत्यजीत गुप्त पुलिस बल, एंटी डॉग स्क्वाड के साथ सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ते के साथ आरपीएफ, जीआरपी ने चप्पा-चप्पा खंगाला। जिस मोबाइल नंबर से फोन किया गया था, वह बहराइच के अनिल पाठक का निकला। अनिल सेंट्रल स्टेशन के पास होटल में दिहाड़ी पर काम करता है। उसने बताया कि 24 फरवरी को उसका मोबाइल सेंट्रल स्टेशन से चोरी हो गया था। इसके बाद पुलिस अनिल को लेकर सेंट्रल स्टेशन के सीसीटीवी रूम पह...