कौशाम्बी, जुलाई 30 -- कड़ा धाम पुलिस ने गुरुवार को चोरी के मोबाइल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के महराजगंज कुंडा निवासी राजकुमार मौर्य मंगलवार को दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम आए थे। देवीगंज स्थित पेट्रोल पंप से उनका मोबाइल चोरी हो गया था। सीसीटीवी फु़टेज आदि के आधार पर कोखराज के रूप नारायणपुर सैलाबी निवासी कल्लू सरोज पुत्र रामचंद्र, कल्लू सरोज पुत्र चंद्रपाल व नरेश पुत्र धनपत को कड़ा गांव के समीप से पकड़ा गया है। उनके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद हो गया है। लिखापढ़ी कर आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...