मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चोरी के मोबाइल के साथ रविवार को शातिर पवन कुमार को पकड़ा गया है। वह शहर के अखाड़ाघाट रोड का रहने वाला है। उससे नगर थाने पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया है कि अखाड़ा घाट उस पार के रहने वाले एक लड़का ने उसे यह मोबाइल दिया था, जिसे वह इस्तेमाल कर रहा था। इसी बीच पकड़ा गया है। फिलहाल उसकी निशानदेही पर आरोपित युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है पवन के पास बरामद मोबाइल चोरी का है। मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.