लखीसराय, मई 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। दानापुर मंडल के किऊल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने एक मोबाइल चोर को दो चोरी किए गए स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया। सहायक उप निरीक्षक लालजीत सिंह, आरक्षी सुरेन्द्र पासवान व आरक्षी संजय कुमार प्लेटफार्म पर गश्ती व ट्रेनों की निगरानी कर रहे थे, तभी ट्रेन संख्या 13287 डाउन साउथ बिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से एक व्यक्ति को तेज़ी से उतरकर प्लेटफार्म संख्या एक की ओर भागते देखा गया। संदेह होने पर आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में उसने अपना नाम निरंजन कुमार (उम्र 28 वर्ष), पिता शिव बखोरी राम, निवासी कल्याणपुर, थाना व जिला जमुई बताया। तलाशी में उसके पास से दो चोरी के स्मार्टफोन बरामद हुए। मोबाइल फोन साउथ बिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.