हाजीपुर, जून 1 -- ट्रेन में यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले एक चोर को चोरी के मोबाइल के साथ आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 22 हजार बताया गया है। गिरफ्तार चोर सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पूर्वी वार्ड-24 निवासी राहुल कुमार बताया गया है। पूछताछ के दौरान राहुल ने स्वीकार किया कि उसने चलती ट्रेन में एक यात्री का मोबाइल झपटकर चोरी किया था और अन्य ट्रेनों में भी मोबाइल चोरी की नीयत से छिपा हुआ था। घनश्याम कुमार यह भी पढ़ें- चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...