नई दिल्ली, मार्च 18 -- UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मोबाइल चोरी गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। लालगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्राड गैंग के आठ सदस्यों के पास से धर दबोचा। उनके पास से डीसीएम में लदे चोरी के 11605 मोबाइल, आठ बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी बिहार के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। गैंग फोन से प्राइवेट डेटा रिकवर कर मार्केट में बेचता था। वे चोरी की मोबाइल एकत्रित कर बिहार में मुख्य सरगना को बेचते हैं। सरगना इन मोबाइल से साइबर ठगी की घटना को अंजाम देता हैं। मंगलवार को एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। उन्होने बताया कि सीओ लालगंज अमर बहादुर के नेतृत्व में टीम सोमवार को गश्त पर निकली थी। तभी मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने लालगंज के तें...