बिजनौर, फरवरी 11 -- पुलिस ने चोरी की मोटर तथा अन्य सामग्री के साथ नौशाद उर्फ खरगोश पुत्र बूंदु निवासी ठाटजट वर्तमान निवासी फब्बरा चौक स्योहारा को गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि देवेंद्र पुत्र करण सिंह, छोटे पुत्र नैन सिंह, राजीव पुत्र हरि सिंह के टुयूबैल से मोटर चोरी की थी। पुलिस ने अभियुक्त के पास से तीन ट्यूबवेल की बिजली मोटर, एक साबूत, 2 मोटर कटी और खुली हुई। एक साइकिल एवन, लोहा काटने का ग्लाइडर, पिलास,छैनी, सरिया,पाना, चाबी पेचकस आदि बरामद किया है। अभियुक्त का चालान कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.