चतरा, अप्रैल 7 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज पुलिस के द्वारा रविवार के देर शाम हंटरगंज पुलिस के द्वारा चलाए गए एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सामने से आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस वाले ने दोनों युवकों का पीछा किया और एक युवक को धर दबोचा वहीं दूसरा युवक अंधेरे का फायदा भागने में सफल रहा। गिरफ्तार किए गए युवक हंटरगंज के कोलवा गांव के मोहन गंझू का पुत्र विष्णु गंझू है। विष्णुगंज में उक्त अपाचे मोटरसाइकिल को चोरी का मोटरसाइकिल बताया है। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल को चलाया जा रहा था। फरार हुए दूसरे युवक के गिरफ्ता...