कन्नौज, मार्च 13 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में ईदगाह सुल्तान पीर रोड पर गुरुवार की देर रात एक युवक ने वेल्डिंग दुकान से हजारों रुपए का माल पार कर दिया। वहां लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। बावजूद इसके पूरी घटना कमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहर के मोहल्ला सफदरगंज निवासी फरहान वारसी पुत्र स्वर्गीय नसीर अहमद की सुलतान पीर ईदगाह रोड पर ग्रिल दरवाजा वेल्डिंग की दुकान है। गुरुवार की देर शाम वह दुकान में ताला लगाकर घर गया था। इसी बीच चोरों ने उसकी दुकान को निशाना बना दिया और दीवार बांधकर हजारों रुपए का माल पार कर दिया। चोरों ने वहां लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। ...