चोरी के माल सहित लखीमपुर व सीतापुर के चोर गिरफ्तार
श्रावस्ती, जून 22 -- श्रावस्ती,संवाददाता। चोरी की घटनाओं में लखीमपुर व सीतापुर के चोर शामिल हैं। पुलिस ने दो चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक चोर की तलाश की जा रही है। दो दिन पूर्व भिनगा नई बाजार निवासी पंकज कुमार श्रीवास्तव के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व नगदी समेत लगभग दो लाख रुपए का सामान चोर चुरा ले गए थे। इसी तरह से अग्गापुर में भी चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच भिनगा कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लालपुर अयोध्या की तरफ जाने वाली सड़क पर रमगढ़िया मोड़ के पास से दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान लखीमपुर जिले के थाना फूलबहेड़ के ग्राम राजापुर निवासी सद्दाम पुत्र महमूद व सीतापुर जिले के थाना लहरपुर के ग्राम ढखैरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.