बागपत, मार्च 9 -- क्षेत्र के सुन्हैडा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील के सामान की हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। क्षेत्र के सुन्हैडा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में गत 16 फरवरी की रात चोरी हुई थी। बदमाश विद्यालय की रसोई और स्टोर से ताले तोड़कर गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, भिगोने, कुकर, खाने की प्लेट और ग्लास आदि सामान चोरी कर ले गए थे। पार्किंग से स्कूटी चोरीखेकड़ा। एनबीसीसी कॉलोनी में रहने वाले कपिल की कॉलोनी की ही पार्किंग से स्कूटी चोरी कर ली गई। पुलिस ने कपिल की शिकायत पर स्कूटी चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.