चोरी के माल सहित पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर चोर
कानपुर, अगस्त 19 -- कानपुर देहात, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव के एक कालेज में 25 जुलाई की रात में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार शातिरों को दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने एक ऑटो के अलावा कालेज से चुराई गई एक एलईडी टीवी, एक सीपी स्लस डीवीआर, एक इनवर्टर व 32 सौ रुपये नगद बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुकदमें में चोरी का माल बरामद होने की धारा बढ़ाकर चारों आरोपितों का चालान कर दिया। कीरतपुर गांव के राहुल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज से 25 जुलाई की रात में चोरों ने दो बैटरा, डीवीआर, सीसीटीवी, एलईडी व इनवर्टर आदि चोरी कर लिए थे। मामले में डायल-112 पर दी गई सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की थी। मामले में पुलिस ने जांच के बाद कालेज के प्रधानाचार्य रामनरेश यादव की तहरीर पर 17 अगस्त को अज्ञात चोरों के खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.