चोरी के माल खरीदने वाले चार धराए
मोतिहारी, जून 29 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में चोरी के सामान की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ रक्सौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक कबाड़ी दुकानदार सहित तीन नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी का 109 किलोग्राम जला हुआ तांबे का तार और एक एक्साइड बैटरी बरामद की है। रक्सौल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो ने बताया कि शहर के सभ्यता नगर वार्ड नंबर-24 निवासी अर्जुन के घर से पांच दिन पूर्व चोरों ने तांबे का तार व बैटरी चोरी कर ली थी। घटना को लेकर थाने में मामला दर्ज किया गया था। कांड दर्ज होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। शनिवार देर शाम छापेमारी कर कबाड़ी दुकानदार विराट कुमार उर्फ बब्लू समेत चार लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.