लखनऊ, अप्रैल 10 -- सरोजनीनगर,संवाददाता।चोरी का सामान पास की कबाड़ी की दुकान पर बेचते हुए तीन लोगों को दबोच लिया। लोगों ने पकड़ने के बाद उन्हें पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद हुआ।थाना क्षेत्र के टीपीनगर निवासी लाल बहादुर पाल ने बताया कि उनके घर के सामने खड़े तीन वाहनों की वायरिंग और तार रात में चोरी हुए थे। सुबह जब उन्होंने वाहन देखे तो वायरिंग पूरी गायब थी। इस तरह बदालीखेड़ा की पंचम विहार कॉलोनी निवासी कमल सिंह, जिनका टीपीनगर में मोटर कारखाना है। उन्होंने बताया कि उनके यहां से भी गाड़ी की बॉडी से जुड़े कई पार्ट्स चोरी हुए थे। शुक्रवार सुबह गैरेज के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान पर तीन युवक संदिग्ध हालात में लोहे का सामान बेच रहे थे। शक होने पर लाल बहादुर और कमल सिंह मौके पर पहुंचे। सामान की पहच...