अमरोहा, अप्रैल 6 -- हसनपुर। चोरी के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, एक तूफानी पंखा और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बीती पांच अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेडा निवासी सुम्मेरा ने तहरीर दी थी कि उनके घर से दो मोबाइल फोन और एक तूफानी पंखा चोरी हो गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर करनखाल-गंगाचोली मार्ग से हिस्ट्रीशीटर कलुआ उर्फ जयप्रकाश को गिरफ्तार किया। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है और उस पर पूर्व में चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी हरवंश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.