कन्नौज, मार्च 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। हाथरस पुलिस ने सौरिख थाना क्षेत्र के खडिऩी निवासी व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोप है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति के बेटे के खिलाफ वहां चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। ऐसे में हाथरस थाने की पुलिस आरोपी के न मिलने पर उसके पिता को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पकड़े गए युवक के खिलाफ घर से जेवरात चोरी करने की हाथरस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सौरिख थाना क्षेत्र के खडिऩी निवासी प्रशांत कुमार पुत्र रामकैलाश अपनी पत्नी शिवानी के साथ हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थानांतर्गत अनल कालोनी निवासी गीता देवी पत्नी ओमवीर सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। गीता देवी ने बताया कि उसके सोने के जेवरात पेंडर, मंगलसूत्र, अंगूठियां, कुंडल आदि बक्शे में रखे थे। 16 फरवरी को उसके भाई की शादी थी, जिसमें उसे जाना था। जब उसने अपनी बक...