चोरी के मामले में सराफा को पुलिस ने उठाया
गाजीपुर, अप्रैल 25 -- सैदपुर। वाराणसी के चौक थाना के नारायण दास सराफा के होलसेल ज्वेलरी शॉप पर गहने खरीदने के बहाने लाखों के आभूषण चोरी करने के मामले में वाराणसी चौक पुलिस ने सैदपुर के मुख्य बाजार निवासी आभूषण व्यवसाई रजनीकांत सेठ उर्फ बच्चा को शुक्रवार की रात को उठा लिया। आरोपी का चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नगर के आजाद नगर वार्ड 10 निवासी रजनीकांत सेठ आभूषण व्यवसाई है। बीते 23 अप्रैल गुरुवार को वाराणसी के नारायण दास सराफा के ज्वेलरी शॉप पर गहने खरीदने गया था। इस दौरान उसने सेल्सगर्ल से आभूषणों का भरा डिब्बा लिया। रजनीकांत ने आभूषण देखते वक्त दस ग्राम का सोने का झुमका चोरी कर लिया। पूरी घटना दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरा मे कैद हो गई। चोरी हुए सोने की क़ीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। इस बीच ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.