चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
आगरा, जून 15 -- शहर कोतवाली में दर्ज चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि गत दिवस शहर कोतवाली में तहरीर देकर चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार की रात कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी अनमोल पुत्र राजीव कुमार निवासी गली जौरा भौरा नदरई गेट कासगंज को सोरों रोड स्थित बारह पत्थर मैदान के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है। यह भी पढ़ें- जेवर चोरी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.