उन्नाव, मई 20 -- हिलौली। मौरावां थाना पुलिस ने मोतेश्वर तिराहा कस्बा में दबिश देकर बुधवार दोपहर चोरी के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पकड़े गए मौरावां थाना के कस्बा नगर मोहल्ला निवासी भीम शंकर पाठक पुत्र कल्लू उर्फ राज कुमार के पास से एक बैट्री, पर्स मय 1200 रुपये व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित को पकड़ कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...