संभल, जून 12 -- कोतवाली में शुक्रवार दोपहर चोरी के मामले में विभूति खंड थाना लखनऊ पुलिस पहुंची। जहां उन्होंने आमद करने के बाद नगर के सर्राफा बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान शहर के सर्राफा बाजार के व्यापारियों में हलचल मच गई। बताते हैं कि लखनऊ स्थित विभूति खंड थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले चोरी की घटना हुई थी। जिसमें काफी मात्रा में सोने चांदी के जेवर चोरी हुए थे। किसी की जांच के लिए पुलिस की चार सदस्य टीम चन्दौसी जांच के लिए आई थी। जानकारी के अनुसार चोरी में जनपद संभल के चोर भी शामिल। वहीं कुछ सर्राफा व्यापारियों से वार्ता करने के बाद लखनऊ पुलिस वापस लौट गई। यह भी पढ़ें- बंद घर से 50 हजार नकद व जेवरी की चोरी प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि लखनऊ के विभूति खंड थाने में चोरी की कोई वारदात के मामले में जांच के लिए आई थी।

हिंदी हिन्दुस्त...