दरभंगा, मार्च 25 -- बहेड़ी। पघारी चोरीकांड में बिरौल थाना क्षेत्र के साहो गांव के मो. कलाम अंसारी के पुत्र मो. बिलाल को स्थानीय थाना क्षेत्र के जुरिया गांव से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कपड़े, पीतल का बर्तन आदि चोरी का सामान भी बरामद किया गया था। थाना अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...