साहिबगंज, अप्रैल 29 -- बरहेट। थाना क्षेत्र के कुसमा संथाली हाटपाड़ा में बीते सोमवार की रात को जितेन्द्र कुमार की मिठाई दुकान में हुई चोरी के मामले में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर मामले का खुलासा कर दिया। हालांकि उसे पुलिस के हवाले करने के बदले जुर्माना लगाते हुए छोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात एक चोर सेंध मारकर दुकान में घुसा और गल्ले में रखे करीब 35 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। उधर,चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज पर कथित आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज ग्रामीणों ने आरोपी को बंधक बनाकर पंचायत के मुखिया को इसकी सूचना दी। मुखिया ने ग्रामीणों के साथ पंचायत कर चोरी के आरोपी युवक पर 45 हजार जुर्माना लगाकर और बॉन्ड भ...