शामली, मार्च 7 -- शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी एक व्यक्ति ने घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। पीड़ित ने बरामद माल में गड़बड़ी, रिपोर्ट दर्ज न करने तथा दबाव बनाकर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है। गांव हसनपुर लुहारी निवासी निसार अहमद खान पुत्र गुलाम कादिर खान ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 10 दिसंबर 2025 को उसके घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें करीब 12.5 तोला सोना, 10.5 तोला चांदी और एक हीरे की अंगूठी सहित अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था। घटना की सूचना उसी दिन कादरगढ़ चौकी प्रभारी को दी गई थी, लेकिन कई बार अनुरोध के बावजूद मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 18 दिसंबर 2025 को चौकी प्रभारी ने चोरी का खुलासा होने, आरोपियों की गिरफ्तारी और माल बरामद होने की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.