मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र में चोरी की योजना बनाने के मामले में न्यायालय ने दोषी अफजाल को छह साल के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। मामला 19 मार्च 2019 का है। जिसमें बिलारी के गांव थांबला स्थित आईटी कॉलेज के पास चोरी की योजना बनाते हुए आरोपी अफजाल को पकड़ा गया था। इस संबंध में थाना बिलारी में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई एडीजे-14 न्यायालय में हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से एडीजीसी राजीव कौशिक ने पैरवी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...