हरदोई, मार्च 28 -- हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 27 मार्च को ग्राम ताल्हेपुरवा निवासी गोविंद ने अज्ञात ऑटो चालक व उसके साथी द्वारा पर्स व सामान चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान नसीम, सोहन उर्फ गगन मिश्रा और नितिन कश्यप को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का पीली धातु का लॉकेट व 270 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.