बुलंदशहर, जून 7 -- दिल्ली शास्त्री नगर के चिरंजीवी विहार में विगत दिनों चोरी की घटना हुई है। जिस मामले में शनिवार रात को दिल्ली पुलिस खुर्जा पहुंच गई। पुलिस अपने साथ एक आरोपी शरीफ को भी साथ लेकर आई थी। जिसने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा चोरी के जेवरात खुर्जा स्थित एक व्यापारी को बिक्री किए हैं। जिसको लेकर ही पुलिस जांच करने के लिए पहुंचीं। पुलिस द्वारा नगर स्थित एक व्यापारी से इसके संबंध में पूछताछ की। करीब एक घंटे तक जांच करने के बाद पुलिस वापस लौट गईं। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस किसी चोरी के मामले में जांच करने के लिए खुर्जा आई थी। यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में जांच करने खुर्जा पहुंची दिल्ली पुलिस जांच करने के बाद पुलिस वापस लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...