चोरी के मामले में चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना रेहरा बाजार पुलिस ने बकरी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बकरियां बेचकर प्राप्त नकदी तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बकरी चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम किया गया था। टीम ने गुरुवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के अधीनपुर निवासी फकीर मोहम्मद ने 11 मई को तहरीर देकर बताया था कि 9 मई की रात उनकी चार बकरियां अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। थाना रेहरा बाजार में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने इरशाद कुरैशी, परवेज कुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.