उरई, अप्रैल 27 -- कोंच। छतरपुर की पुलिस रविवार देर शाम कोंच के बाजार से एक सराफा व्यापारी को उठाकर ले गई। इससे हड़कंप मच गया और कई व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पकड़े गए चोर बसों या अन्य वाहनों में चोरी की घटना को अंजाम देते थे और चोरी का माल कोंच में गलाया जा रहा था। कोंच कस्बे के मुख्य बाजार में उस समय हड़कंप मच गया कि जब रविवार देर शाम एमपी की छतरपुर पुलिस दुकान पर बैठे एक सराफा व्यापारी को उठा ले गई। पुलिस पहले सराफा व्यापारी को कोंच कोतवाली ले गई। वहां उनसे पूछताछ की और इसके बाद गाड़ी में बैठाकर अपने साथ लगे गई। बताया गया कि छतरपुर में बसों या अन्य वाहनों में यात्रियों के बैग से जेवर चोरी कर कोंच में व्यापारी के यहां बेचा जा रहा था। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए चोरी की निशान देही पर पुलिस ने ...