औरंगाबाद, मई 9 -- औरंगाबाद। दाउदनगर थाना पुलिस ने चोरी के मोटर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक दाउदनगर थाना के उमरचक गांव का रहने वाला सिकंदर कुमार है। 3 मई को इससे संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने छापेमारी करते हुए सिकंदर कुमार को चोरी के मोटर के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- पर्स लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ा, धुनाईदेसी शराब के साथ दो लोग धराए औरंगाबाद। एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में नवीनगर थाना के शिवसागर गांव निवासी मनीष कुमार और एनटीपीसी खैरा थाना के सुरार गांव निवासी राकेश कुमार शामिल है। इनके पास से 20 लीटर देसी शराब और एक बाइक बरामद की गई है। पूछताछ के बाद दोनों को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।छापेमारी में 43 लोग किए गए ...