बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर। नगर क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी मोहम्मद रजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि दादा अब्दुल हमीद घर पर अकेले थे। बाकी पूरा परिवार लखनऊ था। सात मार्च को घर में चोरी हो गई, जिसमें आठ बोरी धान, दो बोरी चावल, डेढ़ क्विंटल सरसो, गैलेंडर मशीन, ड्रिल मशीन, गैस सिलेंडर, टीवी व चार हजार रुपये शामिल है। सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि रात 12 से 12.30 बजे के बीच गांव की ही एक आदमी घर में घुसा और सामान ले गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम कटिया निवासी प्रदीप कुमार उर्फ तोताराम पर एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.