बलरामपुर, जनवरी 10 -- बलरामपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी शाहिद अहमद अंसारी ने तीन जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 30 दिसंबर दोपहर करीब 12 बजे परिवार के साथ नाना के घर गोरखपुर चले गए। घर पर पिता मोहम्मद आलम अकेले थे। घर पर दो महिलाएं व एक पुरुष आया। घर से 50 हजार रुपये, लैपटॉप, सोने की दो अंगूठी, चांदी का पायल, सोने की दो जोड़ी चेन, सोने का बुंदा, चार चांदी की अंगूठी, मोबाइल फोन, बैग में रखा 10 हजार रुपये व जरूरी कागजात चोरी हो गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.