सीवान, मार्च 14 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में बढ़ते चोरी की घटनाओं से जहां आम लोग परेशान थे। वही पुलिस के लिए भी यह एक सबसे बड़ी चुनौती थी। पुलिस चोरी की घटनाओं को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में टीम बनाकर सघन जांच और छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चार आरोपित चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एक जगह जुटे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने एक टीम बनाकर कर छापेमारी की, जिसमें 04 आरोपियों को मौके से ही पुलिस ने धर दबोचा। जिनकी पहचान दरौली थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव निवासी भीम चौबे, गुठनी निवासी मनीष पांडेय, दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा परसिया गांव निवासी जितेन्द्र भगत, सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी हुई 1.08 बंडल तार, एक बेलचा, पानी मोटर, लोहे का डाई बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.