चोरी के मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बदायूं, मई 17 -- कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब पांच किलो वजन के चांदी जैसे सफेद धातु के बर्तन बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक चोरी का ई-रिक्शा भी बरामद किया है। एसएसआई शिव कुमार, एसआई सुरेशपाल सिंह, कांस्टेबल नागेंद्र कुमार और कांस्टेबल प्रवीण कुमार बरी बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सहसवान चौराहे पर दो व्यक्ति चोरी का सामान लेकर खड़े हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पांच कटोरे मय ढक्कन, एक फूलदार डिजाइन का कटोरा, दो कटोरियां और चार छल्लेदार कंगन बरामद किए गए। यह भी पढ़ें- पांच किलो चांदी के बर्तन लेकर उझानी पहुंचे दिल्ली के दो शातिर चोर गिरफ्तार पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ध्रुव उर्फ चंकी पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.