देवघर, मई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासी टाउन स्थित शीतल मलिक रोड में बंद घर में हुई लाखों की चोरी मामले में रविवार को एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर थाना प्रभारी को मामले में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर जल्द आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर नकद व आभूषण की चोरीघटना की गंभीरता एसडीपीओ ने चोरी की घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि शहर में इस तरह की वारदात किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से भी बातचीत कर घटना ...