चोरी के बाद फूंकी बाइक, थाने पर आक्रोश
कौशाम्बी, मई 1 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बरई उर्फ सरायअकिल निवासी एक व्यक्ति की चोरी हुई बाइक शुक्रवार सुबह आरोपी के घर में ही जली हुई मिली। आरोपी पर इस तरह की कुछ और घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। इसे लेकर थाने पहुंचे ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्ति की। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।बरई उर्फ सरायअकिल निवासी अरुण कुमार त्रिपाठी पुत्र घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि 29 अप्रैल की रात उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी की थी। रात में अज्ञात व्यक्ति ने बाइक चोरी कर ली। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी। पुलिस छानबीन कर रही थी। पीड़ित के मुताबिक बाइक गांव के ही युवक ने चोरी की थी। शुक्रवार सुबह बाइक उसके घर के जली हुई हालत में बरामद हुई। इसे लेकर दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचे और नाराजगी जाहिर की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.