नवादा, फरवरी 22 -- हिसुआ, निज संवाददाता। शनिवार की रात प्रखंड के धनमा गांव स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान के भीतर गल्ला में रखे रूपये की चोरी कर ली। इसके बाद दुकान में आग लगा दी। जिसमें दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित दुकानदार धनमा निवासी श्रवण चौधरी के पुत्र सकलदीप कुमार ने बताया कि वह अपने घर के बाहर वाले कमरे में किराना और जेनरल स्टोर की दुकान चलाता है। शुक्रवार को अन्य दिनों की तरह रात 8 बजे दुकान बंद कर घर में सोने चला गया। अचानक तीन बजे सुबह जब नींद खुली, तब दुकान के भीतर से धुआं उठता दिखाई दिया। करीब जाकर देखने पर दुकान में लगा हुआ ताला टूटा हुआ पाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर आये, तब आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम वहां पहुंची और स्थिति का आकलन किया। घटनास्थल पर घनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.