शाहजहांपुर, मई 1 -- ददरौल। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में चोरी की स्विफ्ट कार लेकर भाग रहे युवकों की योजना उस समय बिगड़ गई, जब कार स्टार्ट करने के बाद खंभे से टकरा गई। बाद में वाहन दोबारा खराब होने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच कर तीन आरोपियों और एक किशोर को पकड़ लिया। पुलिस ने चोरी की स्विफ्ट कार बरामद कर ली है। रामचंद्र मिशन थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मुकदमे में कार्रवाई करते हुए मोहल्ला अहमदपुर रेती निवासी राजा, विशाल और रितिक जोशी को गिरफ्तार किया है। एक किशोर को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि किशोर के मामले में किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- हरियाणा से दबोचे गए दो शातिर वाहन चोरपुलिस की जांच प्रक्रिया पुलिस के अनुसार मोहल्ला...