बगहा, मई 28 -- नौतन,एक संवाददाता।।थाना क्षेत्र के डबरिया से पुलिस ने एक विधि विरुद्ध किशोर को चोरी की बाईक के साथ निरूद्ध किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि रात्रि गश्ति के दौरान डबरिया से उक्त किशोर को चोरी की बाईक के साथ पकड़ा गया है। जबकि दूसरा पुलिस को देख बाईक से कुद फरार हो गया। जिसकी पहचान कर ली गई है। पदाधिकारी ने बताया कि पुछताछ के बाद किशोर को बाल सूधार गृह में भेजने की तैयारी चल रही है। यह भी पढ़ें- बाइक लूट मामले का खुलासा, तीन अपराधी व दो किशोर शामिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...