गया, अप्रैल 4 -- डोभी में बहेरा थाना पुलिस ने शनिवार को वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के बीजा गांव निवासी अभिनव कुमार उर्फ सोनू, गुलशन कुमार और चंदन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि थाना गेट के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे अपाचे बाइक सवार युवकों को रोककर जांच की गई। संदेह होने पर उनसे बाइक के कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सत्यापन के दौरान बाइक चोरी की निकली, जिस पर रांची के डोरंडा थाना में मामला दर्ज है।पूछताछ में चंदन कुमार ने बाइक को केशापी गांव के एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये में खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.