आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। अतरौलिया थाना की पुलिस ने बीते दिनों हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दो चोरों को शुक्रवार की सुबह भैहरादेव मंदिर रोड के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के बर्तन और रुपये बरामद किया।अतरौलिया थाना क्षेत्र के कबीरुद्ीनपुर गांव निवासिनी रीता देवी पत्नी महेंद्र कुमार के घर पर 21 जनवरी की रात में पीतल के बर्तन आदि सामान चोरी हो गए थे। इस संबंध में पीड़िता ने अतरौलिया थाना में मुकदमा दर्ज कराई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही थी। जांच के दौरान प्रकाश में दो चोरों का नाम सामने आया। सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार और देवीशंकर पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर भैहरादेव मंदिर रोड से प्रकाश में आए दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से चोरी के प...