नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- दिल्ली पुलिस ने चोरी और झपटमारी के महंगे मोबाइल फोन बांग्लादेश तस्करी करने वाले एक इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 116 हाई-एंड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चोरी और स्नैचिंग किए गए मोबाइल फोन को तकनीकी तरीके से अनलॉक कर बांग्लादेश भेजते थे, जहां उन्हें ऊंची कीमत पर बेचा जाता था। सेंट्रल दिल्ली के पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि यह गिरोह पटेल नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक मोबाइल स्नैचिंग केस की जांच के दौरान सामने आया। जांच के दौरान पुलिस को इस बात के संकेत मिले कि चोरी किए गए मोबाइल फोन स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि संगठित तरीके से विदेश भेजे जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियो...