चोरी के फिराक में घूम रहा व्यक्ति खुखरी के साथ गिरफ्तार
विकासनगर, मार्च 21 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से खुखरी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के फिराक में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार रात को पुलिस मेहूंवाला क्षेत्र में रात्रि चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। चेक किया तो उसके कब्जे से एक खुखरी बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.