आदित्यपुर, मई 7 -- गम्हरिया। सरायकेला थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में संलिप्त और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को कांड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त कृष्णा लोहार मूल रूप से कांड्रा का रहने वाला है। उसके विरुद्ध सरायकेला में हुई चोरी की घटना को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से वारंट जारी था। बताया गया कि आरोपी कांड्रा में छिप कर रह रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...