प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- लाखों की चोरी के मामले में वांछित दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। चोरी की घटना के बाद से लगातार फरार हैं। मानिकपुर थाना क्षेत्र के खानकाह मोहल्ले में दिसम्बर 2025 में घर में घुसकर नकदी जेवरात समेत लाखों रुपये की चोरी हुई थी। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया। विवेचना के दौरान रायबरेली के गदागंज छाना क्षेत्र के जलालपुर धई गांव निवासी ऐनुल और तुफैल का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने छापामारी किया तो वे फरार हो गए। लगातार फरार होने के कारण एसपी दीपक भूकर ने दोनों आरोपितों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...