संभल, मार्च 2 -- कोतवाली पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो एचपी कंपनी के प्रिंटर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय भेजा। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि 27 फरवरी 2026 को पंवासा निवासी अनिल कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर से दो प्रिंटर चोरी हो गए है। इस पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई। रविवार को सूचना पर सिहौरी पुलिया के पास से लवकुश उर्फ सूरज व अमन निवासी गांव पंवासा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए दो प्रिंटर बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...