बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया पुलिस ने मेडिकल स्टोर से प्रिंटर मशीन और इन्वर्टर चुराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी कासिम निवासी शेरवाडीह थाना हर्रैया को शेरवाडीह गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का प्रिंटर मशीन और इन्वर्टर बरामद कर लिया गया है। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। हर्रैया थानाक्षेत्र के जिवधरपुर निवासी अखिलेश कुमार वर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि इसी थानाक्षेत्र के शेरवाडीह चौराहे पर उन्होंने मेडिकल स्टोर खोल रखा है। उनका आरोप है कि गत 11 मार्च को उनके मेडिकल स्टोर से प्रिंटर मशीन और इन्वर्टर चोरी कर लिया गया। उन्होंने इस घटना में शामिल होने की आशंका शेरवाडीह निवासी कासिम पर जताई...