चोरी के प्रयास में तीन धराए
सोनभद्र, जुलाई 8 -- शक्तिनगर। एनसीएल बीना के प्रतिबंधित खदान क्षेत्र में चोरी के प्रयास से घुसे तीन चोरों को पुलिस -सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा है। बीना परियोजना में तैनात सुरक्षा निरीक्षक नरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चोरी के प्रयास में खदान में घुसे कोहरौलिया निवासी दिलीप भारती पुत्र रामप्यारे ,बरवानी निवासी रिंकू सोनी पुत्र श्याम बाबू सोनी,संतोष बैगा पुत्र हीरालाल बैगा का चालान कर दिया। चौकी प्रभारी बीना अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक बोलेरो बीना खदान क्षेत्र में संविदा पर लगी थी जिसमें ग्राइंडर कटर बरामद भी हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.