चोरी के पांच मोटरसाइकिल के साथ एक चोर गिरफ्तार
हाजीपुर, जून 7 -- रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के जाफराबाद टोक निवासी स्व.उदय राय का पुत्र संजीत कुमार है। पुलिस ने पूछताछ के बाद प्राथमिकी कर उसे न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
पुलिस की कार्रवाई जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस जिले में गंभीर और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बीते शनिवार को रुस्तमपुर थाना को सूचना मिली कि ग्राम जफराबाद टोक में संजीत कुमार अपने घर के पीछे झाड़ी में चोरी की मोटरसाइकिल छिपाकर रखे हुए है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.